इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का मासिक चिकित्सा शिक्षा सेमिनार 16 से
रायपुर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायपुर अपनी शैक्षणिक विंग एकेडमी आॅफ मेडिकल साइंसेज (आईएमए-एएमएस) के माध्यम से शनिवार, 16 जनवरी 2021 को मासिक सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) सेमिनार का आयोजन कर रहा है प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को आईएमए के सदस्यों द्वारा अपने ज्ञान को अपडेट करने के लिए राष्ट्रीय ख्याति के वक्ताओं द्वारा एक विशेष विषय पर विषयगत चर्चा की जाएगी।
आयोजन सचिव डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने इस माह के लिए चर्चा का विषय हृदय रोगियों में सामान्य दुविधा बताया। डीएमसी मेडिकल कॉलेज लुधियाना में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रोफेसर जीएस वांडर कोरोना से ठीक हुए रोगियों में हृदय रोग और देखभाल पर व्याख्यान देंगे। राम कृष्ण केयर अस्पताल के डॉ. प्रणय अनिल जैन आम सवाल पर चर्चा करेंगे कि किन रोगियों को कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की जरूरत है और किन रोगियों को ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी की आवश्यकता है।
इसी तरह के एक विषय पर अपोलो अस्पताल इंदौर के वरिष्ठ मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जन डॉ. क्षितिज दुबे द्वारा मरीजों के लिए मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी और ओपन हार्ट बाईपास के आवश्यकता पर चर्चा की जाएगी। एडवांस्ड कार्डिएक इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज रायपुर के डॉ. कृष्ण कांत साहू सहायक प्रोफेसर छाती की चोट की पहचान करने और प्रबंधन पर बात करेंगे। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश सिन्हा ने नवगठित टीम को प्रासंगिक विषय के उत्कृष्ट चयन के लिए बधाई दी है और इस आयोजन की शानदार सफलता की कामना की है।

पाठको की राय